Deferred meaning in Hindi | आसान मतलब हिंदी में | Indian Dictionary

Deferred meaning in Hindi: इस लेख में अंग्रेजी शब्द ‘Deferred’ का मतलब आसान हिंदी में उदाहरण (Example) सहित दिया गया है और साथ में दिए गए है इसके समानार्थी (Synonyms) और विलोम (Antonyms) शब्द |

‘Deferred’ का उच्चारण= डिफर्ड, डिˈफ़अर्ड

Deferred meaning in Hindi

‘Deferred’ इस शब्द के दो अलग-अलग अर्थ हैं |

1. ‘Deferred’ मतलब किसी निर्णय (decision) को या कार्य को आमतौर पर एक निश्चित समय के लिए जानबूझकर या किसी कारण वश टाल देना (postpone) |

▪ एक न्यायाधीश द्वारा किसी न्यायिक निर्णय को (उदा: सजा या निर्दोष मुक्तता इत्यादी) एक निश्चित समय के लिए स्थगित (Deferred) कर देना |

2. किसी अन्य व्यक्ति की राय या इच्छाओं के आगे खुद को प्रस्तुत करना (submit) या सौंप देना |

▪ किसी की श्रेष्ठता को मानते हुए उसकी अधीनता स्वीकार करना (acknowledge) |

Deferred- verb (क्रिया)
स्थगित
स्थगित करना
विलम्बित
आस्थगित
टालने का कार्य
टाल देना
मुल्तवी करना
सौंप देना
स्वीकार करना
मान लेना

Deferred-Example

‘Deferred’ शब्द Verb (क्रिया) रूप में कार्य करता है |

‘Deferred’ यह ‘Defer’ शब्द का भूत-काल (past tense) और भूतकालिक कृदन्त विशेषण (past participles) है |

‘Deferred’ शब्द का उपयोग करके बनाये जाने वाले वाक्य (Sentence) कुछ इस प्रकार से है |

उदाहरण:

English: College deferred students’ admission for 20 days due to natural calamities.
Hindi: प्राकृतिक आपदा के कारण कॉलेज ने छात्रों का प्रवेश 20 दिन के लिए टाला |

English: College deferred students’ exams until next month.
Hindi: कॉलेज ने छात्रों की परीक्षा अगले महीने तक टाली |

English: I deferred my marriage until next year.
Hindi: मैंने अपनी शादी अगले साल तक टाल दी |

English: Pieper Lewis has her sentence deferred by the judge until next month.
Hindi: पीपर लुईस की सजा को न्यायाधीश ने अगले महीने तक के लिए टाल दिया है |

English: Ayodhya’s hearing was deferred to January 29.
Hindi: अयोध्या मामले की सुनवाई 29 जनवरी तक के लिए टाल दी गई है |

English: Salman Khan hit-and-run case: Judge transferred, hearing deferred.
Hindi: सलमान खान हिट एंड रन केस: जज का तबादला, सुनवाई टली |

English: Imran Khan’s indictment was deferred after he shows a willingness to apologize to the judge.
Hindi: न्यायाधीश से माफी मांगने की इच्छा दिखाने के बाद इमरान खान का अभियोग टाल दिया गया था |

English: Hanging deferred for the third time.
Hindi: तीसरी बार फांसी टाली गई |

English: John Augustus Sentence Deferred.
Hindi: जॉन ऑगस्टस की सजा स्थगित |

English: Muzaffarpur Shelter Home Case Verdict Deferred for 2 months.
Hindi: मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस का फैसला 2 महीने के लिए टला |

English: Why India’s inclusion in the global bond indices has been deferred again?
Hindi: वैश्विक बांड सूचकांकों में भारत का समावेश फिर से क्यों टाल दिया गया है? 

English: Nepal’s Ruling Party’s Meet deferred for a week, over floods.
Hindi: नेपाल में सत्तारूढ़ दल की बैठक बाढ़ के कारण एक सप्ताह के लिए टाली गई |

English: India-EU Summit Deferred Amid Virus Scare.
Hindi: भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन को वायरस के डर से टाल दिया गया |

English: PM Modi’s first rally in the UP elections deferred due to bad weather.
Hindi: यूपी चुनाव में प्रधान मंत्री मोदी की पहली रैली खराब मौसम के कारण टाली गई |

English: Japan PM Shinzo Abe’s visit o India has been deferred.
Hindi: जापान के प्रधान मंत्री शिंजो आबे का भारत दौरा टाल दिया गया है |

English: Yasin Malik Sentenced Order deferred now for 60 days.
Hindi: यासीन मलिक की सजा अब 60 दिनों के लिए टाली गई है |

English: ‘Padmavati’ movie release date deferred amid controversy.
Hindi: विवादों के बीच ‘पद्मावती’ फिल्म की रिलीज डेट टाली गई है |

English: GST rate increase cannot be deferred indefinitely.
Hindi: जीएसटी दर में वृद्धि को अनिश्चित काल के लिए टाला नहीं जा सकता है |

English: Prime Minister asks India to allow Sri Lanka’s debt repayment to be deferred for 3 years.
Hindi: प्रधान मंत्री ने भारत से श्रीलंका के ऋण चुकौती को 3 साल के लिए टालने की अनुमति देने के लिए कहा |

English: The Nepal Communist Party meeting deferred for 10 days.
Hindi: नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी की बैठक 10 दिनों के लिए टाल दी गई है |

English: NEET PG Exam Deferred By 6-8 Weeks.
Hindi: NEET PG परीक्षा 6-8 सप्ताह के लिए टाली गई |

English: Lalu Prasad Yadav’s bail hearing In Jharkhand High Court was deferred by 6 weeks.
Hindi: झारखंड हाईकोर्ट में लालू प्रसाद यादव की जमानत पर सुनवाई 6 हफ्ते टली |

English: Rajya Sabha polls deferred In wake of Covid-19; review meeting to be held on March 31.
Hindi: कोविड -19 के मद्देनजर राज्यसभा चुनाव टाले गए: 31 मार्च को होगी समीक्षा बैठक |

English: Amid Assam people’s protests, India-Japan Annual Summit is deferred.
Hindi: असम के लोगों के विरोध के बीच, भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन स्थगित कर दिया गया है |

English: Varun Tej’s Valmiki Movie Release Deferred.
Hindi: वरुण तेज की वाल्मीकि फिल्म की रिलीज टाली गई |

English: Hearing on plea to examine Gobinda Sahu’s signature deferred.
Hindi: गोविंद साहू के हस्ताक्षर की जांच की याचिका पर सुनवाई टली |

English: Gujarat cabinet oath deferred, sources hint at differences over names.
Hindi: गुजरात कैबिनेट की शपथ टली, सूत्रों ने नामों पर मतभेद के संकेत दिए |

English: Local Government Polls Deferred Again.
Hindi: स्थानीय सरकार के चुनाव फिर टाले गए |

English: Hearing On Delhi pollution deferred; Hearing to be held after Diwali.
Hindi: दिल्ली प्रदूषण पर सुनवाई टली; दीपावली के बाद होगी सुनवाई |

English: Malaysian mother’s citizenship case decision deferred to Aug 5.
Hindi: मलेशियाई मां की नागरिकता मामले में फैसला 5 अगस्त तक टाला |

English: Donald Trump calls for deferring US presidential elections 2020.
Hindi: डोनाल्ड ट्रम्प ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2020 को टालने का आह्वान किया |

English: ICSE Board exams for classes 10-12th deferred, new dates will be announced in June’s first week.
Hindi: ICSE बोर्ड की 10-12वीं की परीक्षा स्थगित, जून के पहले सप्ताह में नई तारीखों का होगा ऐलान |

‘Deferred’ meaning (अर्थ)- 2

(स्वीकार करना, मान लेना)

English: They deferred to him as their leader.
Hindi: उन्होंने उसे अपने नेता के रूप में स्वीकार कर लीया |

English: Employees deferred the boss’s superiority.
Hindi: कर्मचारियों ने बॉस की श्रेष्ठता को मान लीया |

‘Deferred’ Synonyms

‘Deferred’ के समानार्थी (Synonyms) शब्द कुछ इस प्रकार से है |

delayed
postponed
adjourned
postponement
prolonged
belated
respited
suspend
in abeyance
submitted
surrendered

‘Deferred’ Antonyms

‘Deferred’ के विलोम (Antonyms) शब्द कुछ इस प्रकार से है |

acted
dealt
advanced
hastened
hurried
disobey
stand up to

Deferred meaning in Hindi

Leave a Comment